mail your suggestion, views, comment
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
4658, BURAD HOUSE,
4658, BURAD HOUSE,
BERI-KA-BAS,
KGB-KA-RASTA,
JOHARI BAZAR,
JAIPUR-302003
09001060013
प्रेस विज्ञप्ति 23 नवम्बर, 2008
फारवर्ड ब्लाक के आदर्श नगर विधान सभा क्षेत्र प्रत्याशी त्रिकोण संघर्ष
जयपुर- ऑल इण्डिया फारवर्ड ब्लाक के आदर्श नगर विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी इफतेखार कुरेशी त्रिकोण संघर्ष की स्थिति में आ गये हैं। उन्होंने आज वार्ड नम्बर 44 के दबावखाना, मनीराम की कोठी का रास्ता, पुरानी कोतवाली का रास्ता, अनाज मण्डी, चांदी का ताजिया, पठानों की मस्जिद, पठान हाउस, कली का कोठा, खरादियों का मोहल्ला व संजय मार्केट में घर-घर जाकर सैंकडों कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क किया। क्षेत्र में जगह-जगह नुक्कडसभाओं का आयोजन किया गया। जिन्हें टीयूसीसी के कामरेड ईशाक भाई, किसान सभा के कामरेड मांगीलाल नायक, पन्नालाल भील, राजस्थान यूथ लीग के महासचिव कामरेड जयन्त कुमार जैन ने सम्बोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी हार की आशंका से मेयर श्री अशोक परनामी बौखला गये हैं और उनके द्वारा आचार संहिता का गम्भीर उलंद्यन किया जा रहा है।
प्रात:11 बजे फारवर्ड ब्लाक के आदर्श नगर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री इफतेखार कुरेशी के मुख्य चुनाव कार्यालय का मिश्रा मार्केट में उदघाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थिति सैंकडों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये फारवर्ड ब्लाक के स्टेट जनरल सेक्रेटरी हीराचंद जैन ने आरोप लगाया कि आदर्श नगर विधान सभा क्षेत्र में त्रिकोणीय संघर्ष में मेयर श्री अशोक परनामी को अपनी हार नजर आ रही है और वे बौखला कर आचार संहिता का उलंघन जैसे कृत्य करने लगे हैं। जिनकी जांच चुनाव आयोग पर्यवेक्षक कर रहे हैं। मेयर जयपुर नगर निगम मशीनरी का भी अपने चुनाव कार्यों में गम्भीर दुरूपयोग कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उदघाटन के बाद पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के चुनिन्दा प्रतिष्ठित वाशिन्दों की एक बैठक हुई, जिसमें चुनाव प्रचार को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिये ठोस रणनीति बनाई गई।

की स्थिति में। चुनाव प्रचार तेज हुआ।