RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC


mail your suggestion, views, comment

RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC

4658, BURAD HOUSE,

BERI-KA-BAS,

KGB-KA-RASTA,

JOHARI BAZAR,

JAIPUR-302003





09001060013
प्रेस विज्ञप्ति 28 अगस्त, 2008

सिंचाई मंत्री सुरेन्द्र सिंह राठौड की शह पर आमेट नगर पालिका की महिला अध्यक्ष पर हो रहे हैं अत्याचार

जयपुर- फारवर्ड ब्लाक ने मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से राजसमन्द जिले की आमेट नगर पालिका में भाजपा की ही अल्पसंख्यक जैन समुदाय की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमदेवी स्याल को हैरान परेशान करने तथा नगर पालिका में व्याप्त गम्भीर अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
राजस्थान स्टेट फारवर्ड ब्लाक के स्टेट जनरल सेक्रेटरी हीराचंद जैन ने आज यहां बताया कि आमेट नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी की ही महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रेमदेवी स्याल को स्थानीय भाजपा अध्यक्ष धर्मचन्द खाव्या, कोषाध्यक्ष शान्तिलाल हिरण, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार लुहार सहित कुछ भाजपा पार्षदों द्वारा प्रताडित अपमानित किया जा रहा है। उन्हें जबरन कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिये मजबूर किया जा रहा है। नगर पालिका बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र लुहार, कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी और बोर्ड के एक बाबू गोपाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा बिना अध्यक्ष की सहमति एवं स्वीकृति के धडाधड टेण्डर-कोटेशन निकाले जा रहे हैं। बिना अध्यक्ष की सहमति से मोटे-मोटे भुगतान हो रहे हैं। धडल्ले से कमीशनखोरी चल रही हैं। बोर्ड अध्यक्ष की बिना जानकारी एवं स्वीकृति के बोर्ड की गैर कानूनी तरीके से बैठकें हो रही हैं। वहीं दबाव डाल कर उनसे जबर्दस्ती कई कागजों पर हस्ताक्षर करवा कर उन्हें फंसाने की धमकी दी जा रही है।
राजस्थान स्टेट फारवर्ड ब्लाक के स्टेट जनरल सेक्रेटरी हीराचंद जैन ने आगे बताया कि अध्यक्ष के चेम्बर के टेलीफोन नम्बर 02908-230295 के तार काट दिये गये हैं। चपरासियों, बाबुओं, कैशियर पर दबाव है कि वे अध्यक्ष के आदेश का पालन न करें ! यहां तक कि चपरासियों पर पाबन्दी है कि वे अध्यक्ष को एक गिलास पानी भी न पिलायें। गत 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस पर अध्यक्ष को ध्वजरोहण भी नहीं करने दिया गया। वहीं नगर पालिका बोर्ड के दतर के आगे नगर पालिका द्वारा बनाई गई सडक के अनावरण पत्थर पर नगर पालिका अध्यक्ष का नाम तक नहीं लिखा गया। जबकि भाजपा के स्थानीय पार्टी कोषाध्यक्ष का नाम उस अनावरण पट्ट में अंकित है। उन्होंने आगे बताया कि कल 27 अगस्त, 2008 को आमेट नगर पालिका में पहुंचे अंकेक्षकों के जरिये नगर पालिका अध्यक्ष को धमकाया जा रहा है कि वे अपनी जबान बन्द रखें अन्यथा आडिट में उनके खिलाफ गम्भीर प्रतिकूल टिप्पणियां लिख दी जायेंगी और वे दफ्तरों के चक्कर लगाती फिरेगीं।
राजस्थान स्टेट फारवर्ड ब्लाक के स्टेट जनरल सेक्रेटरी हीराचंद जैन ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि यह सब भाजपा के पार्टी चंदे की राशि इकटठा करने के लिये किया जा रहा है और दोषियों को श्रीमती वसुन्धरा राजे मंत्रीमण्डल के सदस्य सिंचाई मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड का वरदहस्त है। राठौड अपनी अवयस्क बेटी के नाम खान आवन्टन प्रकरण में चर्चा में आये थे और तब उन खानों का आवन्टन रदद हो गया था। आमेट नगर पालिका में भी खान माफिया सक्रिय है और महिला विरोधी विचारों के लिये प्रसिद्ध है।
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC
RAJASTHAN STATE FORWARD BLOC